पूछने पर कि क्या वह अपने चाचा मनसे प्रमुख राज ठाकरे को शिव सेना के लिए खतरे के रूप में देखते हैं, आदित्य ने कहा, मेरा काम शिवसेना पर ध्यान देना है। अप्रत्यक्ष रूप से नारायण राणे और राज ठाकरे के पार्टी छोड़ने का हवाला देते हुए आदित्य ने कहा, आपने देखा होगा 2004 के बाद शिवसेना में काफी बदलाव आया है, विशेष रूप से कुछ तत्वों के पार्टी छोड़ने के बाद। उन्होंने कहा, शिवसेना में सबमें ठाकरे मौजूद हैं। मुंबई में अच्छी ‘नाइटलाइफ’ की पैरवी करते हुए आदित्य ने कहा कि रेस्तरां और मॉल्स को सुबह छह बजे तक खुला रखने की अनुमति होनी चाहिए। हालांकि महाराष्ट्र में राज्यमंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र अमित देशमुख ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अपराध दर में होने वाली वृद्धि पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन (भाजपा सांसद) ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के संबंध में महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल के बयान की आलोचना की। पाटिल ने कहा था कि यदि हर घर में एक पुलिसवाला तैनात कर दिया जाए तब भी महिलाओं के खिलाफ अपराध नहीं रूकेगा। महाजन ने कहा, हमारे पास एक गृहमंत्री हैं जो महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकते हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।