विषाक्त प्रसाद खाने के बाद इलाज के दौरान हुई युवक की मौत........
(Darbhanga, BIHAR) दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल के आईसीयू में इलाज करवा रहे पूजा का प्रसाद खाने से बीमार मरीजों में से एक मरीज की मौत हो जाने के बाद एक बार फिर डीएमसीएच के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने के आरोप को लेकर जमकर बवाल हुआ । इस बार डी एम सी एच के आईसीयू में नजारा कुछ अलग ही था। परिजनों के आक्रोशपूर्ण बवाल शुरू होने पर पुरे आईसीयू में एक भी डाक्टर का पता नही था। गाँव वाले २२ वर्षीय युवक ओम प्रकाश की मौत के विरोध में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जम के हंगामा और नारेबाजी करने लगे और पुलिस प्रसासन बस तमाशाबीन बनी रही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।