(Rajasthan, India)
चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड ने कहा है कि भाजपा उपचुनाव में जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है। राठौड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सूरजगढ...वैर...नसीराबाद और कोटा दक्षिण चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित है और कांग्रेस उपचुनाव में खाता भी नहीं खोल पाएगी।प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर 13 सितंबर हो हुए उप चुनाव के नतीजे आने में अभी समय है, लेकिन प्रदेश भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने प्रत्याशियों की जीत पर आश्वस्त दिख रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि उप चुनाव के परिणाम में कांग्रेस की बेहतर परफोरमेन्स सामने आएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।