कश्मीर में मुर्गा, मटन सस्ता, सब्जियां हुई महंगी
(JAMMUandKASHMIR, India) शहर के सौरा इलाके में चिकेन 50 रुपए किलो के भाव पर बिक रहा है। यह इलाका बाढ़ से अप्रभावित है, लेकिन बाढ़ग्रस्त इलाके से आए लोगों से यह इलाका भर गया है। राज्य के कम से कम छह जिलों में बाढ़ आने से घाटी के ज्यादातर इलाकों में शादी समारोहों को रद्द करना पड़ा है। कश्मीर में सितंबर और अक्तूबर का महीना शादी के लिहाज से अति व्यस्त होता है। शाही समारोहों के रद्द होने से मटन और पोल्ट्री डीलरों के पास भेड़ बकरों और मुर्गे आदि का अतिरिक्त स्टाक जमा हो गया है और चारे के खर्च से बचने के लिए वे इन्हें सस्ते दामों पर बेच रहे हैं।
पोल्ट्री डीलर अब्दुल रहमान ने कहा, चारे की कमी के चलते हम इसे लागत से कम मूल्य पर बेच रहे हैं। जहां इससे कुछ रकम वसूल हो जाएगी, नल्लाह मार रोड के एक मटन डीलर ने बताया कि आम दिनों में मटन 360 रुपए किलो के भाव बिकता है, लेकिन अभी यह 300 रुपए किलो पर उपलब्ध है। उसने कहा, मैंने दो शादी समारोहों के लिए कई भेड़ें खरीदी थीं, लेकिन शादी समारोह निरस्त होने की वजह से मैं इन भेड़ों को ज्यादा दिनों तक अपने पास नहीं रख सकता क्योंकि क्योंकि इन्हें खिलाने के लिए मेरे पास चारा नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।