मेरठ राजमहल विवाद : संजय का आरोप-बेटे का इस्तेमाल कर रही हैं गरिमा
(Barhaj**, Meerut) अमेठी के ‘भूपति भवन’ पर कब्जे को लेकर जारी गतिरोध के बीच राजमहल के मालिक कांग्रेस राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपनी पहली पत्नी गरिमा पर सम्पत्ति के लिये अपने बेटे अनन्त विक्रम सिंह का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि महल में कौन रहेगा और कौन नहीं, इसका फैसला वह कानूनी सलाह लेने के बाद करेंगे। संजय ने भूपति भवन की विरासत को लेकर कल हुई खूनी जंग के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया ‘गरिमा और अनन्त के बीच एक सौदा हुआ है। गरिमा 20 साल पहले गरिमा भूपति भवन की काफी चल सम्पत्ति लेकर इलाहाबाद चली गयी थीं। उसी के बाद मैंने अपने बेटे अनन्त और बेटियों शैव्या तथा महिमा की सहमति से अमिता से शादी की थी। उस चल सम्पत्ति पर पर्दा डालने के लिये गरिमा ने अनन्त का सहारा लिया है। इसमें अनन्त की सास भी शामिल हैं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।