पत्थर के नहीं सम्मान के हकदार हैं सशस्त्र बल के जवान: भाजपा
(JAMMUandKASHMIR, India) भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलबीर राम रतन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम भारतीय थलसेना और अन्य बलों के उन जवानों पर पथराव की बार-बार हो रही घटनाओं की निंदा करते हैं जो बाढ़ के बाद कश्मीर के लोगों को बचाने के लिए आए हैं।’ उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण एवं निराशाजनक है कि अलगाववादियों के इशारे पर कुछ असामाजिक तत्व सशस्त्र बल के ऐसे जवानों पर हमले कर रहे हैं, जो संकट की इस घड़ी में ‘मसीहा’ बनकर आए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।