राजस्थान उपचुनाव में  कांग्रेस ने  भाजपा को दी पटखनी
(Rajasthan, India) भरतपुर जिले की वैर विधानसभा सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव ने भाजपा प्रत्याशी गंगाराम कोली को 25108 वोटों से पराजित कर दिया। भाजपा प्रत्याशी कोली को 52197 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जाटव को 77305 वोट मिले। निर्दलीय अमरचंद को 1192 वोट मिले। 1219 ने नोटा का प्रयोग किया। गौरतलब है कि भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली के सांसद बनने के कारण उपचुनाव हुआ था। है। मतगणना होने कारण जिला मुख्यालय भरतपुर सहित वैर विधानसभा क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया गया है। इस दिन शराब आदि के विक्रय पर पूर्णयता प्रतिबन्ध रहा।मतगणना स्थल के आसपास पुलिस व्यवस्था के कड़े सुरक्षा इतंजाम किए हैं। करीब 370 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहे। नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव में भाजपा को जोरदार झटका लगा है। नसीराबाद सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है।उप चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना को कांग्रेस प्रत्याशी और श्रीनगर पंचायत समिति के प्रधान रामनारायण गुर्जर ने 386 वोटों से हराया।जीत के बाद कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ माहौल है। इसी के चलते जनता ने भाजपा को हराया है।इस सीट पर जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने पूरी मेहनत की थी। नसीराबाद उप चुनाव में भाजपा की सरिता, कांग्रेस के रामनारायण, निर्दलीय विजय सिंह रावत और जागो पार्टी के स्वर्गीय इदरिस पठान प्रत्याशी थे। इदरिस की 30 अगस्त को सराधना के निकट सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि निकलने के कारण निर्वाचन विभाग से इदरिस का नाम भी ईवीएम में दर्ज किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।