उग्रवादी संगठन झारखंड टाइगर ग्रुप से संबंधों के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई....
(JHARKHAND, India) उग्रवादी संगठन झारखंड टाइगर ग्रुप से संबंधों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव के भाई पवन साहू को गिरफ्तार कर लिया। पवन को मार्खम कॉलेज के निकट आवास से दिन के 11 बजे गिरफ्तार किया गया। उससे एसपी कोठी में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में पवन ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। डीएसपी एचएल रवि ने बताया कि पुलिस इस मामले में योगेंद्र साव के अन्य आरोपी रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के लिए छापमारी कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।