झारखंड में अब होगा आंदोलनकारियों का सम्मान...मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा
(JHARKHAND, India) झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने कहा कि झारखण्ड अलग राज्य बनाने का मकसद आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाना था पर ऐसा हुआ नहीं। आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाने के लिये सभी जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त कर आयोग को सूची भेजने का काम जारी है, अगर इसमें थोड़ी भी चूक हुई तो अगली बार सरकार बनी तो सबसे पहला काम आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाना होगा। दुमका इंदौर स्टेडियम में आयोजित झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के केंद्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने अपने सम्बोधन में कहा की अलग राज्य के 14 साल बीत जाने के बाद भी इनको सम्मान नहीं मिला, कई सरकारें आयी और गईं पर खून पसीने से सींचे गए राज्य का मूल तत्व अब तक पूर्ण नहीं हुआ

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।