(SawaiMadhopur, Rajasthan)
विवाहिता की वीडियों क्लीपिंग को सोशल साइट पर अपलोड करने का मामला तूल पकडता जा रहा है। जिसके चलते जिला मुख्यालय पर विभिन्न हिन्दू सामाजिक संगठनों और कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जुलूस निकाला और जिला मुख्यालय के आगे धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। सवाईमाधोपुर की एक विवाहिता अश्लील वीडियों आसिफ पठान नामक युवक ने फैक आईडी बनाकर नेट पर अपलोड कर दिया। पिछले दो तीन दिन में ये वीडियों सैकडों लोगों के फेसबुक और वाट्सअप तक पहुंच गया। जिसके चलते विभिन्न हिन्दू संघटनों में रोस व्याप्त है। कल शाम को पीडित युवती के साथ सैंकडों लोगो ने महिला थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपी आसिफ पठान को गिरफ्तार कर लिया। सवाईमाधोपुर में विवाहिता का वीडियो सोशल साइट पर अपलोड करने के मामले को विभिन्न संगठन लव जेहाद से जोड़कर देख रहे है। इन लोगों का कहना है कि शहर में एक बडा गिरोह सक्रिय है जो हिन्दू लडकियों को बहला फुसलाकर जाल में फंसा लेता है। वीडियो क्लिपिंग के मामले को लेकर लोगों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है लेकिन ये काम अकेले का नहीं हो सकता इसके पीछे गिरोह का हाथ है। लोगों ने इस गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।