(MAHARASHTRA, India)
शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में कहा गया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत हासिल की थी, लेकिन अब उपचुनाव के परिणाम विपरीत रहे हैं। यह महाराष्ट्र के चुनाव के लिए एक सबक है। यह सबके लिए सबक है। लोगों को हल्के में मत लीजिए। इसमें कहा गया कि लोगों का मन अस्थिर है। यह उनका फैसला है। उपचुनाव के परिणाम 15 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक सबक हैं। यह सबके लिए एक सबक है। शिवसेना ने कहा कि अपने पैर जमीन पर रखो। (लोकसभा चुनावों) जीत की हवा में मत उड़ो। इस सबक को सीखने वाले ही महाराष्ट्र का चुनाव जीतेंगे। अन्यथा जनता वह करेगी जो जरूरी होगा। शिवसेना ने सामना में लेख के जरिये बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को अपनी बपौती न समझें। उपचुनाव में खराब प्रदर्शन बीजेपी के लिए सबक है। पैर जमीन पर रहने दें, हवा में तलबारबाजी न की जाए। इसमें यह भी कहा गया कि जो हार से सबक लेगा वही महाराष्ट्र पर कब्जा करेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।