(DantaRamgarh, Sikar)
सीकर के रानोली थाना इलाके में अखैपुरा गांव की रहने वाली एक छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सामुहिक दुष्कर्म की शिकार पीङिता को सीकर के कल्याण चिकित्सालय मे भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी. भी अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से पूछताछ की। छात्रा ने गांव के दो युवक जितेंद्र और सुनील की पहचान की है और उनके अन्य साथी को पहचान नहीं पाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दो जने उसी गाँव अखैपुरा के रहने वाले है। वही इनका एक अन्य साथी रलावता गांव का रहने वाला है। गैंगरैप करने के बाद तीनो युवक फरार हो गए। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक युवको का हरियाणा राज्य फरार होना बताया जा रहा है। सामुहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा का कल्याण चिकित्सालय मे मेडिकल बोर्ड से मुआवना करवाया जा रहा है। दुष्कर्म की शिकार छात्रा अनुसूचित जाति की है और बेहद गरीब परिवार से है। पुलिस उस बाईक को जब्त करने मे लगी हुई है। जो घटना के समय युवकों ने काम में ली थी...........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।