(WESTBENGAL, India)
छात्रों ने परिसर में एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एक नयी जांच समिति की मांग करते हुए कुलपति और रजिस्ट्रार का घेराव किया था। पुलिस ने बताया कि बल कुलपति एवं रजिस्ट्रार का घेराव कर रहे छात्रों को हटाने में सफल रहा । इस दौरान पुलिस तथा छात्रों के बीच संघर्ष हुआ, लेकिन पुलिस कार्रवाई के दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है । घेराव हटाए जाने के तुरंत बाद छात्रों ने नजदीक के जाधवपुर पुलिस थाने को घेर लिया और अपने साथियों को रिहा करने की मांग की । परिसर में और एससी मलिक रोड के आसपास के क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया तथा छात्र पुलिस थाने के सामने एकत्र हो गए । इससे यातायात जाम हो गया । छात्रों की मांग है कि यौन उत्पीड़न के मामले की जांच कर रही समिति में दो बाहरी सदस्य शामिल किए जाने चाहिए ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।