जॉन अब्राहम को गिफ्ट में मिली स्पेशल बाइक, जानिए क्या खास है
(India) यामाहा मोटर इंडिया ने ब्लूकोर तकनीक वाली एफजेडएस एफ वर्जन 2.0 बाइक राइडर्स की 10000 किलोमीटर की विशेष यात्रा शुरू की थी जो दिल्ली में पूरी हुई। इसी मौके पर कंपनी ने जॉन को एफजेडएस एफ वर्जन 2.0 बाइक गिफ्ट की है। यामाहा के इस मिशन 10000 इवेंट में मुम्बई, दिल्ली, पुणे, चंडीगढ़, बैंगलोर, कोच्चि, कोलकाता और हैदराबाद के कुछ मिलाकर 20 राइडर्स ने हिस्सा लिया। जिसमें 10-10 राइडर्स की दो टीमें बनाई गई थी। इनमें एक टीम को पूर्व तथा दूसरी टीम को पश्चिम दिशाओं में भेजा था जहां इनको चेन्नई में जाकर मिलना था।
इन यात्रा के दौरान एफजेडएस एफआई वर्जन 2.0 में परफोर्मेस और माइलेज बढ़ाने के लिए दी गई नई तकनीक ब्लूकोर को परखा गया। कंपनी अब अपनी इस बाइक को जल्द ही बाजार में उतारने वाली है। गौरतलब है कि जॉन अब्राहम यामाहा इंडिया के ब्रांड एंबेसेडर भी है और यामाहा बाइक्स को प्रमोट करते हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।