श्रीनगर में मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए
(Srinagar, JAMMUandKASHMIR) सेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘ तड़के माछिल सेक्टर में सैनिकों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए ।’ घटनास्थल से दो एके-47 राइफलें और एक यूबीजीएल तथा अन्य सामग्री बरामद हुई है । प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दोनों आतंकवादी पाक अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ कर रहे थे या फिर पहले से ही स्थानीय तौर पर सक्रिय थे । उन्होंने कहा कि कश्मीर में राहत एवं बचाव अभियानों में सेना की भारी तैनाती के बावजूद नियंत्रण रेखा के पास तैनात सैनिक चौकस हैं । प्रवक्ता ने बताया कि माछिल सेक्टर में अभियान अब भी जारी है और आगे के ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।