मुजफ्फरनगर दंगा: 203 और लोगों को मिलेगा मुआवजा
(Muzaffarnagar, UTTARPRADESH) जिला मजिस्ट्रेट एन पी सिंह ने बताया कि ये 203 लोग पिछले साल से मुआवजे की मांग कर रहे थे और अब ये भी मुआवजे के लिए हकदार होंगे। राज्य सरकार 768 परिवारों को पांच..पांच लाख रूपए का मुआवजा पहले ही प्रदान कर चुकी है। यह निर्णय उच्चतम न्यायालय के उस निर्देश के बाद आया है जिसमें राज्य सरकार से बाकी बचे उन लोगों के दावों पर पुनर्विचार करने को कहा गया था जो दंगे के दौरान अपने गांवों से विस्थापित हुए। ये लोग जिले के दंगा प्रभावित गांव-लांक, बहवदी, लिसाध, भाजू और हसनपुर जैसे दंगा प्रभावित गांव के रहने वाले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।