(Asthawan, Nalanda)
19 सितम्बर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बिहार दौरे पर आएंगी। वे इस दिन नालंदा विश्वविद्यालय में पहले शैक्षणिक सत्र का विधिवत उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे विवि कैंपस का जायजा भी लेंगी। इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उपस्थित रहेंगे। वे नालंदा विवि कैंपस में पौधारोपण भी करेंगे।पांचवीं शताब्दीा में उच्चय शिक्षा का केंद्र रहे नालंदा विश्वविद्यालय में 821 साल बाद इसी माह से दोबारा पढ़ाई शुरू हुई। नए विश्वविद्यालय का निर्माण प्राचीन विश्वविद्यालय के लोकेशन से 12 किलोमीटर दूर राजगीर में किया गया है। शुरुआत 9 स्टू्डेंट्स के साथ की गई, जिनकी कक्षाएं राज्य सरकार के कला संस्कृति व पर्यटन विभाग के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गईं। कन्वेंशन सेंटर को 15 दिन के लिए किराए पर लिया गया है। 19 सितंबर को विश्व विद्यालय के औपचारिक उद्घाटन के बाद कक्षाएं प्रशासनिक भवन में लगेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।