एफआई तकनीक-
यामाहा फेजर एफआई वी2.0 की सबसे खास बात ये है कि इसमें एफआई (फ्यूल इंजेक्टेड) तकनीक दी गई है। इसके चलते यह पहले से ज्यादा माइलेज देने वाली है। कंपनी ने यह तकनीक हाल ही में अपनी एफजेड सीरीज बाइक्स में भी दे चुकी है।
ब्लूकोर इंजन-
नई यामाहा फेजर एफआई में 149 सीसी एयरकूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें यामाहा की ब्लूकोर तकनीक पर बनाया गया है जो शानदार परफोर्मेस देने वाला है। यह 12.9 बीएचपी का पावर तथा 12.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
सेमी फेयरिंग डिजायन-
यामाहा फेजर एफआई वी2.0 में नया सेमी फेयरिंग शार्प लाइन्स और नए डिजायन वाले हेडलैंप के साथ दिया गया है। इसके फेयरिंग के नीचे की तरफ कॉर्नर एयर स्कूप दिए गए हैं जो यह दिखने में काफी बोल्ड और आकर्षक है। इनके अलावा इसमें रेसी डेकल्स दिए गए जो इसें गजब का लुक देते हैं। इसके अलावा इमसें नया रीयर कावल, स्पिलिट सीट, रीयर ग्रेब रेल, टेल लैंप, रीयर हगर फेंडर, स्पोर्टी मफलर, सिंगल स्क्रिीन डिजिटल डिस्पले आदि दिए हैं।
शानदार कलर्स च्वॉयस-
यामाहा फेजर एफआई वी2.0 को तीन कलर्स स्कीम में पेश किया गया है। इसमें रेड डॉन, ब्लैक हॉक और व्हाइट क्लाउड ये तीन कलर उपलब्ध कराए गए हैं।
इनसे है टक्कर-
यामाहा फेजर एफआई वी2.0 फीचर्स, कीमत और परफोर्मेस के आधार पर अपने सेगमेंट की हीरो मोटोकॉर्प करिज्मा और बजाज पल्सर 220एफ को तगड़ी टक्कर देने वाली है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।