(Bari, Dhaulpur)
जयपुर जिले के चाकसू में एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने अपनी बाइक सहित खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में उसने अपने प्राण त्याग दिए है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों कहना था कि शिक्षक को आत्मदाह के लिए रोकने की कोशिश भी की गई लेकिन शिक्षक ने उनकी एक भी नही सुनी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और आत्मदाह के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। मृतक शिक्षक भारत भूषण जाट गांव निमोडिया का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक शिक्षक के परिजन फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर रहे है,,,वहीं धौलपुर जिले के कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कम्प मच गया,जब एक युवक द्वारा नियुक्ति ना दिए जाने से नाराज होकर कोर्ट परिसर में आत्मदाह करने की धमकी दे डाली। हाईकोर्ट के माध्यम से भेजे गए पत्र में पुराना शहर निवासी राहुल नामक युवक ने बाबू के पद पर नियुक्ति ना दिए जाने से परेशान होकर कोर्ट परिसर में आत्मदाह की धमकी दी। जिस पर धौलपुर पुलिस कोर्ट परिसर में पहुंच गई। जहां युवक की तलाश में जगह जगह चेकिंग की गई लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।