(Akbarpur, KanpurDehat)
लोकसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत दिलाने वाले उत्तर प्रदेश में हाल में संपन्न हुए उपचुनाव में पार्टी की बुरी गत पर जहां बीजेपी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है, वहीं बिहार से सांसद चुनकर आए गिरिराज सिंह ने कहा कि हार के लिए 'लव जेहाद' का मुद्दा उठाए जाने को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के आलोचकों को पाकिस्तान भेजने की धमकी देकर विवादों में फंसे गिरिराज ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि योगीनाथ-जी (योगी आदित्यनाथ) उत्तर प्रदेश में हार के लिए अकेले जिम्मेवार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम धर्मनिर्पेक्षता का तमगा लेने के लिए मरे जा रहे हैं, जबकि हमारा काम लोगों को सामाजिक खतरे से आगाह करना है और लव जेहाद उन्हीं खतरों में से एक है। जीत या हार का इससे कोई मतलब नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।