उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे के अधिकारियों को फोन पर धमकी देने मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार
(Dhariawad, Udaipur) उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे के अधिकारियों को फोन पर धमकी देने मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। राम बाबू सक्सेना नाम का यह अभियुक्त उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रन्नापुर गांव का रहने वाला है। डबोक थाना पुलिस की ओर से इसकी गिरफ्तारी के बाद थानाधिकारी लाभूराम चैधरी ने बताया कि 14 सितम्बर को एयरपोर्ट के टीसीएस में फोन कर आसाराम को 15 दिनों में रिहा करने बात कही थी और ऐसा नहीं करने पर एयर इंडिया की फ्लाईट को नही उड़ने देने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मामले में फोन काॅल की डिटेल्स के आधार पर छानबीन के बाद राम बाबू सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस अभियुक्त को उदयपुर लाकर पूछताछ में जुटी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।