(Bayana, Bharatpur)
भरतपुर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर बांसी गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली से स्कूली बस के टकरा जाने से बस में सवार करीब 40 छात्र-छात्राओं मे से डेढ दर्जन से ज्यादा बच्चें गंभीर घायल हो गए और हादसे में एक छात्रा और कंडक्टर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस सेवा से घायल बच्चों को भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।