नई फोर्ड फिगो कार में कई अंदरूनी बदलाव किए हैं। इसके इंटीरियर फीचर्स में साइबर ब्लू डोर क्लर ट्रिम, डोर पुल हेंडल, नया डयूल टोन अपहोल्स्ट्री, स्टेन एल्युमिनियम इंटीरियर फिनिश, नई डयूल टोन अपहोल्सटेड सीट्स आदि दिए गए हैं। एक्सटीरियर फीचर्स में बदलाव की बात करें तो गन-मेटर कलर वाले 14 इंच के अलॉय वील्स, रीयर व्यू मिरर पर ब्लिंकर्स जैसे नए फीचर्स जोड़े हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस...
इसके पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर, 1196 सीसी इंजन दिया गया है जो 70बीएचपी पावर और 102एनएम टार्क जेनरेट करता है। जबकि, इसके डीजल मॉडल में 1.4 लीटर, 1399सीसी इंजन दिया गया है जो 68बीएचपी का पावर और 160एनएम का टार्क जेनरेट करता है।
ज्यादा माइलेज का दावा..
कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज ज्यादा है। पेट्रोल मॉडल 15.6 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज और डीजल मॉडल 20 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज (शहरी इलाकों में) देगा।
वेरियंट्स और कीमत...
नई फोर्ड फिगो में पेट्रोल मॉडल में चार वेरियंट दिए गए हैं। इसके बेसिक वेरियंट की कीमत 3.87 लाख रुपए है जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत है 5.14 लाख रुपए। फिगो डीजल मॉडल में भी चार वेरियंट हैं और इसके बेसिक वेरियंट की कीमत 4.83 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 6.09 लाख रुपए है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।