पप्पू यादव का डाॅक्टर्स पर निशाना, कहा-जन अदालत लगाकर करेंगे डॉक्टरों की फीस का निर्धारण
(BIHAR, India) राजद सांसद पप्पू यादव ने सरकारी अस्पतालों का भी विरोध किया है। यादव ने कहा कि मेरा ये अधिकार है कि वो जनता के हित में आवाज उठा सकें। जब सरकारी अस्पताल या सरकारी डॉक्टर्स की ओर से मरीजों को बाहर देखने पर रोक लग चुकी है और कानून बन चुका है। तो ऐसा क्यों हो रहा है। राजद सांसद पप्पू यादव ने 13 अक्टूबर को सहरसा के पटेल मैदान में जन अदालत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं और इस पर कायम है। वो जन अदालत में जनता से पूछेंगे कि वो क्या चाहती है। जिस पर सरकार ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वो फर्जी डॉक्टर्स और फर्जीवाड़े के खिलाफ हैं और इसे लेकर सोमवार से खगरिया से रायशुमारी भी की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।