(JHARKHAND, India)
23 सितंबर को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह यहां साढ़े सात घंटा बिताएंगे। वह दिन में 10.45 बजे रांची हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और फिर शाम सवा छह बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इस बीच राजनाथ उग्रावद पर आलाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति भी जानेंगे।साथ ही राजनाथ लगातार होती नक्सली वारदतों को लेकर भी एख समीक्षा बैठक करेंगे। गृहमंत्री हेलिकॉप्टर से राज्य के किसी भी सीआरपीएफ कैंप का दौरा करने के लिए उड़ान भरेंगे। कैंप का फैसला गृह मंत्री के आगमन के पूर्व लिया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।