(Bikaner, Bikaner)
बीकानेर पुलिस ने अगवा की गई तीन साल की बच्ची को 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक स्टेशन के पास मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति की 3 वर्षीय मासूम को छेलिसिंह राजपूत घर के पास से उठा कर बीकानेर से 100 किमी दूर पुगल थाणे के डेली तलाई गाँव ले गया। उसी दौरान पुलिस ने बच्ची गायब हो जाने के बाद तीन संदिग्धों के स्केच जारी करवाए और देर रात को एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ में मुख्य आरोपी की पहचान कर ली। कोटगेट पुलिस की इतला पर पुगल पुलिस ने डेलीतलाई गाँव में छापा मार आरोपी को बच्ची सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर बच्ची की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता मीना आसोपा ने पुलिस का सम्मान करते हुए कोटगेट पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताई और कोटगेट पुलिस को पचास हजार का इनाम भी दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।