(DELHI, India)
चव्हाण पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात के लिए दिल्ली में थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 10 सीटें देने के लिए तैयार है जो उसने 2004 में राकांपा से ली थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ऐसे गठबंधन में शामिल नहीं हो सकती जो ‘सम्मानजनक नहीं हो।’ चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की इच्छुक है लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं हो सका तो अन्य विकल्प खुले हुए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या गठबंधन हो जाने को लेकर वह आश्वस्त हैं, उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि बातचीत में क्या निकलेगा। उन्होंने कहा कि बात यह है कि हर पार्टी जो चुनाव लड़ रही है, उसे अगर कोई गठबंधन नहीं होता है तो हमें चुनाव में :अकेले: जाना होगा। आश्वस्त होने या कुछ और का कोई सवाल ही नहीं है। हम जीतने के लिए हैं और हम अधिकतम सीटों पर लड़ना चाहेंगे जिसके लिए स्थिति अनुमति देती हो।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।