(Aklera, Jhalawar)
झालावाड जिले के मंडावर थाना इलाके पृथ्वीपुरा में कोटा के व्यापारी बन्दूक की नोक पर लूट हो गई । कोटा निवासी गोपेश खत्री कलेक्शन के रूपए लेकर झालावाड़ से कोटा जा रहे थे । इस दौरान एक दूसरी कार में आए लुटेरों ने उनकी कार को टक्कर मार दी और बाद में बन्दूक दिखाकर 10 लाख की नकदी सोने की अनंुठी सहित कार भी लेकर फरार हो गए । लूटरे जाते समय व्यापारी को एक जंगल में छोड़ कर भाग गए । घटना सोमवार देर रात की है इसके बाद व्यापारी ने ग्रामीणों की सहायता से थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया ंै। इधर पीड़ित व्यापारी ने मंडावर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए । वहीं पुलिस अधिक्षक राहुल बारहट ने ने जल्द ही मामले का खुलासे करने बात कही हे। पुलिस अधिक्षक ने बताया की इसके लिए दो टीमे अलग अलग गठीत कर रवाना कर दी गयी हे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।