(Bayana, Bharatpur)
भरतपुर में एक हैवानियत की हद पार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । जिले के हीरादास स्थित नगला सोनपुर में देर रात एक दरिन्दा नौ साल की मासूम बालिका को उसके घर से उठा कर ले गया और नेशनल हाइवे स्थित डालमियां डेयरी के पास जंगल में हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नही इस हैवान ने बालिका को जगह-जगह से नौंच डाला और अपने कृत्य को अंजाम देकर बालिका को तडपता हुआ मौके पर छोडकर भाग गया। रात भर बालिका की तलाश करते हुए परिजन तडके जंगल में पहुंचे तो बदहवास स्थिती में पडी बालिका को मौके से ले जाकर भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एएसपी भवानी शंकर मीणा, सीओ रामदेव जलवानियां सहित पुलिस बल ने अस्पताल पहुंच कर बालिका और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए । वहीं पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।