बैठक में मौजूद, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक राव ठाकरे ने भी बताया कि वार्ताओं का कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। राकांपा प्रमुख शरद पवार की अध्यक्षता में कल पार्टी की कोर समिति की बैठक हुई थी जिसमें गठबंधन बनाए रखने पर तो जोर दिया गया लेकिन यह भी कहा गया कि पार्टी को राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस द्वारा की गई 124 सीटों की पेशकश के बजाय ‘बड़ा हिस्सा’ दिया जाना चाहिए। वर्ष 2009 में संपन्न विधानसभा चुनावों में राकांपा ने 114 सीटों पर और कांग्रेस ने 174 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब राकांपा 288 में से आधी सीटों पर प्रत्याशी खड़े करना चाहती है और उसका तर्क है कि राज्य में उसके पास कांग्रेस की तुलना में ज्यादा लोकसभा सीटें हैं। लोकसभा चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा जब राकांपा ने 4 लोकसभा सीटें जीतीं और कांग्रेस केवल 2 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।