(PUNJAB, India)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धनप्रीत कौर ने बताया कि इस मामले में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक रघुबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की भोलथ के पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोनों महिलाओं को लाखन खोले गांव में 15 लाख रुपये की चोरी के मामले में पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं के साथ पूर्व ग्राम सरपंच इंदरजीत कौर आई थीं लेकिन पूछताछ के दौरान उन्हें थाने से बाहर बैठाया गया। जब काफी देर तक दोनों महिलायें बाहर नहीं आईं तो कौर ने अंदर जाकर देखा कि दोनों महिलाएं अचेत अवस्था में पड़ी थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।