(BIHAR, India)
राज्य सरकार ने दवा घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री नीतीश कुमार को क्लीन चिट दे दी है। उनके द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जवाब तैयार कर लिया गया है। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह के 27 सितम्बर को लंदन से वापस लौटने के बाद नीतीश को जवाब भेजा जाएगा। भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर दवा घोटाले के संबंध में आरोप लगाए हैं।सरकार के अनुसार दवा एवं उपकरण खरीद में बीएमएसआईसीएल ने संचिका में कभी भी स्वास्थ्य मंत्री के नाते नीतीश कुमार से आदेश नहीं लिया है। क्रय समिति और तकनीकी समिति के कार्यों एवं निर्णयों में भी नीतीश की कोई भूमिका नहीं थी। सरकार ने दवा खरीद के लिए उत्तरदायी स्वास्थ्य विभाग के दोनों उपक्रमों बीएमएसआईसीएल और राज्य स्वास्थ्य समिति से संबंधित अलग-अलग जवाब तैयार किए हैं।भाजपा के आरोपों के बाद नीतीश ने 11 सितम्बर को अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को पत्र लिख कर स्वास्थ्य विभाग में दवा घोटाले से जुड़ी तमाम जानकारियां सार्वजनिक करने का अनुरोध किया था और पारदर्शिता के तहत पत्र फेसबुक पर भी जारी किए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।