(DELHI, India)
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस ने इन तीनों विधायकों के साथ पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, गुरुदास कामत और रामेश्वर डूडी भी थे। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद विधायकों ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की। विधानसभा उपचुनाव में वैर से भजनलाल जाटव, सूरजगढ़ से श्रवण कुमार और नसीराबाद से रामनारायण गुर्जर ने जीत हासिल की थी। उपचुनावों की जीत से कांग्रेस में जोश है और वो निकाय चुनावों में बीजेपी को पटखनी देने का दावा कर रही है। मंगलवार को इन तीनों विधायकों का पीसीसी में सम्मान किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।