बिजली मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल से उम्मीदवार बनाए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी तोशाम से पार्टी की उम्मीदवार हैं, वहीं बंसीलाल के बेटे एवं पूर्व विधायक और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख रणबीर सिंह महेंद्रा को भिवानी की बाधरा सीट से मैदान में उतारा गया है। सावित्री जिन्दल को हिसार, कैप्टन अजय सिंह यादव को रेवाड़ी, राव नरेंद्र सिंह को नारनौल और गीता भुक्कल को झज्जर से टिकट दिया गया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान विधायक भरत भूषण बत्रा को रोहतक से चुनाव मैदान में उतारा है। हरियाणा में कांग्रेस तीसरी बार सरकार बनाने का सपना पाले है। चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, इंडियन नेशनल लोकदल और कुछ छोटे दलों के बीच बहुकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि, लड़ाई तीन बड़े दलों के बीच सीमित रहेगी, जबकि अन्य दल खेल बिगाड़ने वाले की भूमिका निभाएंगे। चुनाव में इस तथ्य के मद्देनजर कांग्रेस के लिए मुकाबला काफी कठिन होगा कि लोकसभा चुनाव में वह 10 सीटों में से मुख्यमंत्री के गृह जिले रोहतक में केवल एक सीट जीत पाई थी। इनेलो ने दो और भाजपा ने सात सीटों पर विजय पताका लहराई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।