स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान की शुरूआत,,,,,,,
(Anupgarh, Ganganagar) स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत आज श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में सफाई अभियान का आगाज हुआ। सुबह अम्बेडकर चौक से नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड ने खुद झाड़ू लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ कुछ पार्षद और शहर के नागरिक भी सफाई करने में शामिल हुए। खीचड ने बताया की इस अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सप्ताह के हर दिन अलग अलग जगहों पर सफाई की जाएगी और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन भी किया जायेगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।