(DELHI, India)
विजय नाम का यह सफेद बाघ अगले तीन से पांच दिन तक ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक बाघ ने मकसूद को खाया नहीं था बल्कि उसके गर्दन के हिस्से पर चोट पहुंचाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक बाघ ने मकसूद के शरीर का कोई भी अंग नहीं खाया था। दिल्ली चिड़ियाघर के सूत्रों के मुताबिक बाघ विजय सिर्फ भैंस का मांस खाता है और उसका व्यवहार भी सामान्य है। डॉ. सेवलम के मुताबिक एक बाघ को तब तक मैन-ईटर नहीं कहा जा सकता जब तक वही इंसानी मांस नहीं चखता। विजय इंसानी मांस नहीं खाता। उसे शुरू से ही भैंस का मांस खिलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक घटना के वक्त विजय नामक यह बाघ काफी शांत था और खेलने के मूड में था जब मकसूद उसके बाड़े में गिरा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।