आज से शुरू हुए शारदीय नवरात्र ............वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ घर- घर में हुई घट स्थापना
(Buhana, Jhunjhunun) शक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए हैं। इस मौके पर घरों के साथ मंदिरों में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई। जयपुर के आमेर में शिला माता के मन्दिर में नवरात्रा के उपलक्ष में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सुरक्षा के तौर पर मंदिर परिसर में 300 पुलिसकर्मियों का जाब्ता लगा हुआ है। मंदिर में आज सुबह 6 बजे घट स्थापना की गई। जबकि श्रद्धालुओं का तांता सुबह 4 बजे से ही लग गया। माता की पूजा अर्चना कर भक्त सुख शांति की कामना कर रहे है,,,,,,,उदयपुर में शारदीय नवरात्रा शुरू होने के साथ ही सभी शक्ति पीठों में घट स्थापना की गई। शक्ति पीठों पर श्रद्धालु ने देवी मां के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। सभी शक्ति पीठों पर नौ दिनों तक मां का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही नौ दिनों तक सभी जगह विशेष पूजा अर्चना भी की जाएगी। नवरात्रा के अवसर पर झुंझुनूं जिले में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्गा महोत्सवों का आयोजन किया जा रहा हैं। स्काउट गाइड मैदान में लगातार आठवें साल भी दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ। इस मौके पर 1008 महिलाओं शोभायात्रा निकाली। आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।