भीलवाड़ा में पंथ संचलन कर लौट रहे तीन स्वयंसेवकों के साथ मारपीट
(Asind, Bhilwara) भीलवाड़ा शहर के संवेदनशील इलाके में पथ संचलन के बाद लौट रहे तीन स्वयंसेवकों के साथ कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद वहां आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद सर्राफा बाजार, गुलमण्डी और बड़ा मन्दिर क्षेत्र में बाजार बन्द हो गए। दशहरे के अवसर पर होने वाले आरएसएस के पथ संचलन को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया था। अभ्यास के बाद अपने घर लौट रहे तीन स्वयंसेवकों को एक समुदाय विशेष के लोगों ने कहासुनी करते हुए उनकी पिटाई कर डाली। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिक्षक राघवेन्द्र सुहासा, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ज्योति स्वरूप शर्मा और शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर समझाइस की। पुलिस ने सभी संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।