(MAHARASHTRA, India)
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट्स में 25 वर्ष पुराने गठबंधन में टूट के लिए ‘निजी स्वार्थ के अहंकार’ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘बहुत बहुत दुख की बात है कि प्रदेश भाजपा ने 25 वर्ष पुरानी अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना के साथ अलग होने का निर्णय किया जबकि हम उनके साथ उनके बुरे दिन में भी बिना शर्त साथ खड़े रहे।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।