(MAHARASHTRA, India)
भाजपा महासचिव और राज्य प्रभारी राजीव प्रताप रूडी ने यहां कहा, ‘सवाल ही पैदा नहीं होता।’ उन्होंने कहा, ‘ भविष्य का गठबंधन क्यों होना चाहिए? मैं आपसे निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हम अकेले ही जा रहे हैं। वे (कांग्रेस और राकांपा) चुनावों के बाद राज्य में अस्तित्वहीन होने वाले हैं।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘ यह एक असंवेदनशील तर्क और अगंभीर दलील है कि भाजपा चुनावों के बाद राकांपा के साथ गठबंधन करेगी। महाराष्ट्र की हालत के लिए कांग्रेस और राकांपा दोनों समान रूप से दोषी हैं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।