(BIHAR, India)
बोकारो के फुसरो बाजार का रहने वाला बसंत कुमार गुप्ता नशे के अवैध कारोबार करने के मामले में जेल गया था । आज ही उसे जमानत मिली तो उसके परिजन कागजी करवाई पूरी कर जब चास जेल पहुंचे तो जेल कर्मियों ने उसकी हालत गंभीर होने की बात कही । आनन फानन में जेल कर्मियों ने बसंत को चास अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहाँ चिकित्सकों ने उसे बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर किया । बोकारो जेनरल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया । इस बात को सुन जेल से आये कर्मी मौके से फरार हो गए । मृतक के परिजनों का आरोप है की मृतक से हमेशा जेल में पैसे की मांग की जाती थी और इसी कारण उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई । मृतक के माथे पर चोट के निशान भी हैं । मृतक के हाथ में जेल से कैदी को छोड़ने के समय का मोहर भी नहीं
है । मौके पर पहुंचे सिटी सर्किल इन्स्पेक्टर रामता प्रसाद सिंह ने मामले की जाँच कर आगे की करवाई किये जाने की बात कही है । इस घटना के बाद जेल प्रसाशन संदेह के घेरे में है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।