जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आज दौरा करेंगे सोनिया और राहुल
(JAMMUandKASHMIR, India) राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी सोमवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। आजाद और कांग्रेस नेता अंबिका सोनी के साथ पार्टी अध्यक्ष राज्य का अपना दो दिवसीय दौरा अनंतनाग जिले से शुरू करेंगी, जहां वह बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगी। सोनिया और राहुल मंगलवार को जम्मू क्षेत्र का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कांग्रेस अध्यक्ष को बाढ़ के बाद किए गए राहत एवं बचाव कार्यो की जानकारी देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।