(Bayana, Bharatpur)
गुर्जरों ने नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण मांग पूरी करने के लिए राज्य सरकार को रविवार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने एलान किया कि 24 घंटे की अवधि में आरक्षण को लेकर सरकार के रूख का इंतजार करेंगे। इसके बाद अगले कदम का निर्णय किया जाएगा। हालांकि महापंचायत में मौजूद गंगापुरसिटी विधायक मानसिंह गुर्जर ने सरकार को कुछ और समय देने का आग्रह किया। साथ ही अदालत में समाज की ओर से पैरवी करने के लिए अलग वकील भेजने की सलाह भी दी। लेकिन, महापंचायत के अंत में बैंसला ने आरक्षण लेने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि पीलूपुरा आंदोलन के समय समाज के 75 लोगों की शहादत को वो बेकार नहीं जाने देंगे। कर्नल ने कहा प्रदेश की सरकार उनकी मांग को जब तक मान नहीं लेती तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष हरप्रसाद तंवर, पूर्व मुख्य सचेतक हरीसिंह महवा, पूर्व विधायक हरज्ञान सिंह गुर्जर, हिम्मतसिंह गुर्जर, अशोक खेडला, सहित गंगापुर से भाजपा के विधायक मानसिंह गुर्जर भी मौजूद रहे। महापंचायत को लेकर पुलिस प्रषासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। जिले भर मंे निशेधाज्ञा लगी होने के बाद भी महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत को लेकर प्रशासन ने आरएसी की 6 कम्पनी, एसटीएफ की 2 कम्पनीयों के अलावा बीएसएफ, जीआरपी, आरपीएफ सहित राजस्थान पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।