(Athmalgola, Patna)
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने खुद के साथ छुआछुत का गंभीर आरोप लगाया है। मौका था पटना में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 100वीं जयंती का। कार्यक्रम के दौरान सीएम जीतन राम मांझी ने आरोप लगाया कि उपचुनाव के दौरान जब वो मधुबनी गए थे तो लोगों की मांग पर उन्होंने मंदिर में पूजा की थी और जब वो मंदिर से पूजा करके बाहर निकले तो भगवान की मूर्तियों को धोया गया। उन्होंने ये भी कहा कि अनुसूचित जाति में जन्म लेना ही उनका कसूर बन गया है। जीतन मांझी के मुताबिक ये जानकारी उन्हें पार्टी के ही एक नेता ने दी। सीएम ने जिस दौरे को लेकर ये आरोप लगाए हैं, उस दिन उनके साथ मंत्री नीतीश मिश्रा और एक विधान पार्षद भी थे। सीएम के इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया और अब साफ सफाई का दौर शुरू हो गया है... सीएम जीतन राम मांझी ने अपने ही कैबिनेट के खान एव भूतत्व मंत्री राम लखन राम रमण द्वारा इस बात को कहे जाने की बात कही और अब रमण इस तरह की किसी बात से इनकार कर रहे हैं। मीडिया पर सीधे बयान देने से बचते हुए रमण ने दूरभाष पर इस बात की जानकारी दी की इस तरह की किसी भी घटना को लेकर उनकी मांझी से कोई बात नहीं हुई थी ... बहर हाल बिहार में बागडोर जब से मांझी ने संभाली है तब से ही बिहार की पूरी तरह से डमगमगा रहा है एसे में यह एक और किर किरी मांझी की हो गयी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।