(BIHAR, India)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया के हथियारबंद दस्ते ने आमस थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव स्थित बालू घाट के समीप मौजूद एक बालू ठेकेदार के, पोकलेन मशीन युक्त वाहन को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने बीती रात ही शेरघाटी थाना अंतर्गत बहेरिया बिगहा गांव में सड़क निर्माण में लगी कंपनी के एक ट्रक में आग लगा दी। यह कंपनी बहेरिया बिगहा गांव से हरना गांव तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कर रही है। लेवी (अवैध राशि) नहीं मिलने पर नक्सलियों ने इन दोनों वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आमस और शेरघाटी थाना में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।