विधायक माधोलाल सिंह का झारखंड सरकार पर हमला.........
(JHARKHAND, India) झारखंड सरकार में अधिकारीयों की ट्रांसफर पोस्टिंग सुरा, सुंदरी और कमीशन के बल पर हो रही है ,यही कारण है की आज ईमानदार अधिकारी सन्टिंग में बैठे हुए है । ये बातें आज गोमिया से कांग्रेसी विधायक माधवलाल सिंह ने कही है । आज विधायक सिंह ने गोमिया विधानसभा में कार्यकर्ताओ का एक सम्मलेन बुलाया था , जिसमे ना तो कांग्रेस का झंडा पोस्टर दिखा और ना ही वरीय नेताओ की तस्वीर । इस सम्मलेन में उपस्थित कार्यकर्ताओ से आगामी चुनाव में किस दल के टिकट से चुनाव लड़ा जाए इसका सुझाव लिया गया । इस सम्मलेन में हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओ ने शिरकत की । सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए विधायक माधवलाल सिंह ने कहा की वे
कांग्रेस नहीं छोड़ना चाहते है और अगर तेनुघाट को जिला और तीन प्रखंडों का निर्माण किया जाता है तो वे कांग्रेस की टिकट से ही चुनाव लड़ेंगे । उन्होंने बीजेपी से टिकट देने की पेशकश किये जाने की बात कही

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।