गुर्जरों और सरकार के बीच होगी वार्ता.........
(Amber, Jaipur) टोडाभीम इलाके के कटारा अजीज गांव में गुर्जरो का महापड़ाव जारी है। इसी बीच गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला सरकार से वार्ता के लिए तैयार हो गए है। कर्नल बैंसला समेत 11 लोगों का प्रतिनिधिमंडल सरकार से बातचीत के लिए जयपुर रवाना हो चुका हैं। गुर्जरों के महापड़ाव को देखते हुए सरकार गुर्जर नेताओं से वार्ता के लिए तैयार थी। विधायक मानसिंह गुर्जर सरकार का संदेश लेकर गुर्जर समाज के लोगों के पास पहुंचे थे। बैसला सरकार से बात करेंगे। बातचीत का कोई नतीजा आ जाने तक महापड़ाव जारी रहेगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।