रिंग रोड अभियान का आज सातवां दिन.......
(Amber, Jaipur) रिंग रोड अभियान का आज सातवां दिन है। कल यानि छठे दिन मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ जेडीए ने 10.2 किलोमीटर जमीन का कब्जा लिया। आज जेडीए ने बैरवों की ढाणी से कार्रवाई शुरू की तो वहीं आगरा रोड की ओर बढ़ते हुए बगराना क्षेत्र में डीमार्केशन का काम शुरु कर दिया है।अब तक 39 किलोमीटर क्षेत्र का जेडीए कब्जा ले चुका है और जेडीए की प्लानिंग मुताबिक आज 42 किलोमीटर और गुरुवार को पूरे तय टार्गेट 47 किलोमीटर पार कर अजमेर रोड तक पहुंचना है। हालांकि सब-कुछ सही रहा तो आज ही अजमेर रोड तक पहुंचा जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।