प्रदेश में बलात्कार के मामलों में लगातार हो रहा है इजाफा,
(Ladnu, Nagaur) नागौर जिले में दुष्कर्म के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के लाडनूं थाने के छिंपोलाई में एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद नागौर जिले में अपराधों का आंकड़ा तेजी से बढता जा रहा है। प्रदेश की मुख्यमंत्री भले ही एक महिला हो मगर महिलाओं को सुरक्षा दिलाना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकाें में भी राज्य की आधी आबादी महफूज नहीं है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान नागौर जिला भी अपराधाें से अछूता नहीं रहा है। आंकड़ों की बात करें तो नागौर में इस साल के नौ महीनों के दौरान तकरीबन 350 मामले विभिन्न थानाें में दर्ज हुए हैं और हैरानी की बात है कि इनमें से अकेले 55 मामले बलात्कार के है। ताजा मामला लाडनूं थाने के छिंपोलाई का है, जहां मवेशी चराने गई एक नाबालिग किशोरी का पहले तो अपहरण किया गया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।