(MAHARASHTRA, India)
उन्होंने कहा, ‘उनकी (भाजपा) ओर से कई बयान आए हैं जो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कई रैलियों को संबोधित करने की मोदी की योजना का खुलासा करते हैं। मेरे मन में मोदी के खिलाफ कुछ नहीं है। लेकिन यह बहुत स्पष्ट है कि यदि वाकई राज्य में मोदी लहर है तो वे राज्य में मोदी को कई रैलियां करने के लिए बुलाते ही नहीं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव से पहले इतनी रैलियों को संबोधित करेंगे।’ शिवसेना अध्यक्ष यहां अपने निवास पर उनसे मिलने आए महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के अवसर पर संवादददाताओं को संबोधित कर रहे थे। एसोसिएशन ने शिवसेना का समर्थन करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र भाजपा मामलों के प्रभारी पार्टी महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कल कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार और 13 अक्तूबर के बीच 22-24 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। अपने से अलग हुए चचेरे भाई राज ठाकरे से चुनाव बाद गठजोड़ की अटकलों को खारिज करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मैंने उनकी तबीयत के बारे में पता करने के लिए फोन किया। लेकिन हमारे बीच भेंट नहीं हुई। यह महज शिष्टाचार फोन था और यदि मैं उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछने के लिए फोन करता हूं तो फिर कुछ अन्य लोगों की तबीयत क्यों बिगड़ने लगती है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।